अगर आप भी आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आज हम आपको आईएएस के एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं। हमारे इस लेख में आपको आईएएस के एग्जाम से जुड़ी और आईएएस के पद से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिलेगी। आज का हमारा यह लेख उन छा़त्र एवं छात्राओं को समर्पित है जो आईएएस की तैयारी करने जा रहे हैं। आईएएस की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा है। आईएएस बनना कई भारतीय युवाओं का सपना होता है पर हर कोई इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाता इसलिए हम आपको आईएएस के एग्जाम की तैयारी के विषय में सब विस्तार से बताने जा रहे हैं।
IAS एग्जाम की शुरुआत कब और कैसे हुई-
आईएएस यानी Indian Administrative Service के एग्जाम भारत में संघ लोक सेवा आयोग कराता है। इसकी कहानी भी इतिहास से जुड़ी है दरअसल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एक आंदोलन चलाया गया था जिसकी प्रमुख मांग थी कि लोक सेवा आयोग की भर्ती भारत में हो क्योंकि तब यह भर्ती इंग्लैंड में हुआ करती थी। आजादी के बाद 26 अक्टूबर 1950 लोक आयोग की स्थापना हुई थी और इस नवनिर्मित लोक सेवा आयोग को संघ लोक सेवा आयोग का नाम दिया गया।
आईएएस के पद के बारे में
आईएएस भारत के सर्वश्रेष्ठ पदों में से एक है यह एक आधिकारिक पद है। आईएएस बनने के लिए आपको UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित All India Services Exam देना पड़ता है जिसके द्वारा आप IAS, IPS और IFS जो भारत के सर्वश्रेष्ठ पद के लिए चयनित किये जाते हैं। आईएएस आॅफिसर देश के उच्च पदों में से एक है जिसके ऊपर सिर्फ मंत्री होेते हैं। आईएएस की परीक्षा में सफल होना इतना आसान नहीं है हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं जिनमें से गिने चुने अभ्यर्थियों को ही आईएएस बनकर देश की सेेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। कठिन परिश्रम और लगन के साथ-साथ आपको सही मार्गदर्शन ही इस परीक्षा में सफल बना सकता है।
आईएएस के एग्जाम के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है
आईएएस के एग्जाम के लिए आपको ग्रैजुएट या पोस्ट ग्रैजुएट होना बहुत जरूरी है अगर आपने ग्रैजुएशन या पोस्ट ग्रैजुएशन की परीक्षा दे दी है परंतु रिजल्ट आना अभी बाकी है तो भी आप इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आपके अंक कम है तो भी आप इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले आप 12वीं के बाद किसी भी सब्जेक्ट से अपना ग्रैजुएशन किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पूर्ण कर लें क्योंकि ग्रैजुएशन के बिना आप इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
आईएएस के एग्जाम के लिए age limit व attempt
आईएएस के एग्जाम के लिए सभी वर्गों के लिए अलग अलग उम्र सीमा निधार्रित की गई है कुछ वर्गों को उम्र में छूट भी दी गई हैै।-
सामान्य वर्ग- इस वर्ग की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम सीमा 32 वर्ष है और इस वर्ग को आयु सीमा में छूट नहीं दी गई है।
अन्य पिछड़ा वर्ग- इस वर्ग की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम सीमा 35 वर्ष है तथा तीन साल की छूट भी दी गई है।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियां- इस वर्ग की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है और आयु सीमा में पांच साल की छूट दी गई है
विकलांग कैटेगरी- इस वर्ग की न्यूनतम आयु सीमा 21 तथा अधिकतम सीमा 42 वर्ष है साथ ही इस वर्ग को दस साल की छूट दी गई है।
आईएएस एग्जाम के लिए attempt
आईएएस के लिए attempt का मतलब है आप कितनी बार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। इसे वर्गों के अनुसार अलग अलग निर्धारित किया गया है।
सामान्य वर्ग के लोग इस परीक्षा को 6 बार दे सकते हैं। इसके बाद आप आवेदन नहीं कर सकते हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग और विकलांग वर्ग के अभ्यर्थियो के लिए यह 9 हैं। वे इस परीक्षा के लिए 9 बार आवेदन कर सकते हैं।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियोें के लिए इसके कोई सीमा नहीं है।
IAS exam के लिए आवेदन कैसे करें-
आईएएस एग्जाम के लिए आज आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूपीएससी की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने apply online का विकल्प दिखाई देगा।
apply online पर क्लिक करते ही आप दूसरे पेज पर आ जाएंगे जहां आपको online application for various examination वाला विकल्प दिखाई देगा।
यहां आपको civil serevices part-1 वाले आॅपशन पर क्लिक करना होगा।
Application fees का भुगतान आपको आॅनलाइन ही करना होगा।
इसके बाद फाॅर्म में मांगी गई जानकारी को भर दीजिये साथ ही अपने दस्तावेजों को भी अपलोड कर दें।
अंत में सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें और फाॅर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
आईएएस के एग्जाम के syllabus और pattern की जानकारी
आईएएस के एग्जाम को तीन चरणों में बांटा गया है। हम आपको हर एक चरण के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
प्रारंभिक परीक्षा(preliminary exam)
मुख्य परीक्षा (Mains exam)
साक्षात्कार (Interview)
आईएएस के preliminary exam का syllabus एवं pattern-
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की नई परीक्षा प्रणाली के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में आपको दो प्रश्नपत्र हल करने होते हैं। पहला प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन का होता है जबकि दूसरा प्रश्नप़त्र को सीसैट (Civil Services Aptitude Test) कहा जाता है और यह पेपर qualifying के रूप में होता है।
दोनो प्रश्नपत्र 200-200 अंको के होते हैं। पहले प्रश्नपत्र में 2 2 अंको के 100 प्रश्न होते हैं जबकि दूसरे प्रश्नपत्र में 2.5-2.5 अंको के 80 प्रश्न होते हैं।
निगेटिव मार्किंग की बात करें तों यह दोनों प्रश्नपत्रों में लागू है जिसके तहत 3 उत्तर गलत होने पर 1 सही उत्तर के बराबर अंक काट लिये जाते हैं।
सीसैट मेें निर्णयन क्षमता(Decision Making) से संबंधित प्रश्नों में गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जाते।
हांलाकि अब सीसैट पेपर को सिर्फ qualifying कर दिया गया है इसलिए प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को सीसैट पेपर में सिर्फ 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करनाआवश्यक है। अगर आपके इससे कम अंक आते हैं तो आप सफल नहीं हो पाते हैं। कटआॅफ का निर्धारण सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र के आधार पर किया जाता है।
प्रश्नपत्र -1
प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र-1 का संबंध ‘सामान्य अध्ययन' से है। इसका पाठ्यक्रम निम्नलिखित है-
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ (Current events of national and international importance)
भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (History of India and Indian National Movement)।
भारत एवं विश्व का भूगोल : भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल (Indian and World Geography - Physical, Social, Economic Geography of India and the World)।
·भारतीय राज्यतंत्र और शासन- संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोकनीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे इत्यादि (Indian Polity and Governance - Constitution, Political System, Panchayati Raj, Public Policy, Rights Issues etc)।
·आर्थिक और सामाजिक विकास- सतत् विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि (Economic and Social Development, Sustainable Development-Poverty, Inclusion, Demographics, Social Sector initiatives etc)।
·पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे, जिनके लिये विषयगत विशेषज्ञता आवश्यक नहीं है (General issues on Environmental Ecologh2y, Bio-diversity and Climate Change - that do not require subject specialization)।
सामान्य विज्ञान (General Science)
प्रश्नपत्र 2
प्रश्नपत्र 2 यानी सीसैट का पाठ्यक्रम निम्नलिखित है।
बोधगम्यता (Comprehension)।
संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल (Interpersonal skills including communication skills)।
तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical reasoning and analytical ability)।
निर्णय लेना और समस्या समाधान(Decision-making and problem-solving)।
सामान्य मानसिक योग्यता (General mental ability)।
आधारभूत संख्ययन (संख्याएँ और उनके संबंध, विस्तार-क्रम आदि) (दसवीं कक्षा का स्तर); आँकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आँकड़ों की पर्याप्तता आदि- दसवीं कक्षा का स्तर) [Basic numeracy (numbers and their relations, orders of magnitude, etc.) (Class X level), Data interpretation (charts, graphs, tables, data sufficiency etc. (Class X level)]
मुख्य परीक्षा के और के बारे में
प्रारंभिक परीक्षा को पास करने के बाद आप मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी करते हैं। मुख्य परीक्षा Descriptive होती है जिसमे 9 पेपर होते हैं जिनमे से 7 पेपरों को ही मेरिट बनाते समय सम्मिलित किया जाता है। 2 पेपर भाषा (300 पूर्णांक में 2 पेपर, इसे क्वाॅलीफाई करने के लिए कम से कम 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है) और बाकी 7 पेपर General Studies और निबन्ध होता है।
अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम राज्यों के उम्मीदवारों के लिए पेपर A अनिवार्य नहीं है। और इसके साथ ही कोई उम्मीदवार यह साबित कर सकें कि उन्हें बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा वैकल्पिक भाषा या दूसरी/तीसरी भाषा अनिवार्य नहीं कि गयी थी।
भारतीय भाषा का पेपर संविधान की 8 वीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
साक्षात्कार (Personal Interview)
साक्षात्कार का पूूर्णांक 275 अंको का होता है। वे अभयर्थी जिन्होंने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर ली होती है उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जिन्हें बोर्ड के वरिष्ठ चयनकर्ताओं के सवालों का जवाब देना होता है। इसके बाद बारी आताी है फाइनल मेरिट की जिसे Mains+Interview (1750+285) के अंको को जोड़कर बनाई जाती है।
आईएएस आॅफिसर की सैलरी
आईएएस आॅफिसर की सैलरी की बात करें तो इनकी सैलरी 56100/- से शुरु होती है और कैबिनेट सचित पद के लिए 2,50,000/- तक जा सकती है इसके साथ ही आईएएस अधिकारी को अन्य सुविधाएं भी जाती हैं जैसे आवास और परिवहन की। जिस क्षेत्र में आईएएस अधिकारी की पोस्टिंग होती है वहां रहने के लिए उन्हें डुप्लेक्स बंगला और यात्रा के लिए वाहन ड्राइवर भी दिया जाता है।
IAS exam की तैयारी के लिए स्मार्ट टिप्स
यह बात तो हम सभी जानते है कि आईएएस के एग्जाम की तैयारी के लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत होती है परंतु आज के दौर में जब हर कोई सरकारी नौकरी की इच्छा रखता है ऐसे में हमें hard work के साथ ही साथ smart work करने की भी आवश्यकता है हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्ट टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो निश्चित ही आपको आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होंगे।
सबसे पहले तो आप आईएएस एग्जाम के सिलेबस और पैटर्न को अच्छे से समझ लें। चाहें तो सिलेबस और पैटर्न का एक नोट बनाकर अपनी स्टडी टेबल पर लगा ले।
किसी भी एग्जाम की आप तैयारी करें अपने subjects की basics को हमेशा मजबूत रखें और इसके लिए आप NCERT की किताबें पढ़े क्योंकि NCERT की किताबें किसी भी सरकारी एग्जाम की तैयारी के लिए सबसे सही होती हैं।
अपनी किताबों का चयन ध्यानपूर्वक करें क्योंकि एक ही विषय के लिए कई writers की किताबें आती हैं अपने लिए standard books का चुनाव करें।
करेंट अफेयर्स- करेंट अफेयर्स के लिए आप newspapers पढ़े IAS ke exam के लिए आपको कम से कम से 12-18 महीने तक के करेंट अफेयर्स तैयारे करने होंगे।
माॅक टेस्ट -ज्यादा से ज्यादा माॅक टेस्ट लगाए इससे आपकी प्रश्नों को हल करने की गति अच्छी होगी साथ ही साथ आपका confidence भी बढ़ेगा। माॅक टेस्ट से आपको यह भी पता चलेगाा कि आपको किन विषयों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
आप खुद से notes बनाए जब आप खुद से नोट्स बनाएंगे तो आपका विषय मजबूत होगा और आपको याद भी जल्दी होगा।
आप जो भी पढ़े उसका रिवीजन समय-समय पर करते रहें यह आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है रिवीजिन करने से आप पढ़ी हुई चीजों को भूलेंगे नहीं।
निष्कर्श-
उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा और आपको आईएएस के एग्जाम से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त हो गई होगी। एक आईएएस अधिकारी का पद कोई सामान्य पद नहीं होता यह बहुत जिम्मेदाररी का पद होता है। एक आईएएस अधिकारी अपने क्षेत्र और विभागों के लिए जवाबदेह होता है आईएएस अधिकारी बनने के लिए हर साल लाखों लोग आवेदन करते हैं पर इनमें से कुछ ही सफल हो पाते है लेकिन सच्ची लगन और मेहनत से एक दिन आप अपने आईएएस बनने के सपने को जरूर साकार कर पायेंगे।

No comments:
Post a Comment